कलयुगी पति ने पैसों के खातिर दोस्तों के हवाले कर दी पत्नी

खबर शेयर करें -

रामनगर: पत्नी का सबसे ज्यादा विश्वास अपने पति पर होता है, लेकिन क्षेत्र में इस पवित्र रिश्ते को तार तार करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके तहत एक पति ने रुपयों की खातिर अपनी पत्नी को दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर कर दिया। पति के उत्पीड़न के बाद वह अपने भाई के साथ दिल्ली चली गई। लेकिन पति ने वापस नही आने पर उसके पिता के साथ भी मारपीट कर दी।
प्राप्त समाचार के अनुसार अल्मोड़ा के शर्ट ब्लॉक निवासी महिला रामनगर में महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से मिली। महिला ने श्रीमती लोहनी को आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसका विवाह 2006 में हुई थी जिसके बाद जब वह गर्भवती हुई तो उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया घटना की जानकारी पति को दी गई तो उसने उल्टा उस पर आरोप मढ़ दिए। जिसके बाद वह पति के साथ चंडीगढ़ चली गई। आरोप लगाया कि एक दिन उसका पति अपने दोस्तों को लेकर घर आया और रुपयों के लिए दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहने लगा, इस दौरान शराब पीकर पति के सामने ही दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गत अगस्त माह में वह अपने भाई के साथ दिल्ली चले गई जिसके बाद उसके पति ने उसे वापस आने को कहा, जब वह नहीं आई तो उसने उसके पिता से के साथ मारपीट की।