कुछ देर में दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली को रवाना होंगे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत
देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शुक्रवार को दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हो रहे है। जहां पर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह फटी जींस वाले बयान पर भी स्पष्टीकरण दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शुक्रवार सुबह 11 बजे दिल्ली को रवाना हो रहे हैं। दो दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री आज दोपहर डेढ़ बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा कुछ केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात का कार्यक्रम है । इस दौरान मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष से सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के चयन पर भी चर्चा करेंगे। चर्चा है कि मुख्यमंत्री शीर्ष नेतृत्व के सामने अपने फटी जींस वाले विवादित बयान को लेकर अपना पक्ष रख सकते हैं। रात्रि विश्राम दिल्ली में करने के बाद वह शनिवार सुबह देहरादून वापस लौट जाएंगे। बता दें कि तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली जा रहे हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें