ग्राम प्रधान बने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष
दौलिया ग्राम सभा के प्रधान बिरखानी ने जताई भाजपा में आस्था
हल्दूचौड़ ग्राम सभा दौलिया के प्रधान हरीश बिरखानी ने भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताई है हरीश बिरखानी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्वी मंडल के किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है किसान हितों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले हरीश बिरखानी की काबिलियत को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रकाश नागिला किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कमल मुनि तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित आर्य ने विचार विमर्श कर श्री बिरखानी को यह जिम्मेदारी सौंपी है श्री बिरखानी की ताजपोशी पर विधायक नवीन दुम्का भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर सिंह बिष्ट कमलेश चंदोला विजय चोपड़ा समाज सेवी मोहन चंद्र दुर्गापाल समेत अनेकों लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कर आशा व्यक्त की है कि बिरखानी के किसान मोर्चा में उपाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी इधर नव मनोनीत उपाध्यक्ष हरीश बिरखानी ने कहा है कि संगठन ने जो उन पर भरोसा जताया है उस पर वह सदैव खरा उतरेंगे


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें