घर में सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास
हल्द्वानी: महानगर के रामपुरा वार्ड नंबर 13 क्षेत्र में घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, गया महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक फरार हो गया, पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
घटना 23 फरवरी की रात की है। पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार रात्रि साढ़े नौ बजे वह अपने कमरे में सो रही थी। तभी उसका पड़ोसी राजू पुत्र बच्चू उसके कमरे में घुस गया। जिसके बाद उसने बिजली का बल्ब निकालकर कमरे में अंधेरा कर दिया। और विस्तर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। जिस पर महिला ने शोर मचाया तो दूसरे कमरे में सो रही बेटी जाग गई। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। इधर शोर-शराबा सुनकर एकत्र हुए आसपास के लोगों ने आरोपी की कॉपी ढूंढ खोज की लेकिन वहां फरार हो चुका था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें