समाज सेवा की अनोखी मिशाल पेस कर रही है सुचेतना सेवा संस्था

खबर शेयर करें -

यशवंत कुमार, संवाददाता हिमालय प्रहरी, किच्छा:
सुचेतना सेवा संस्था द्वारा लगातार समाज सेेवा कर अनूठी मिसाल पेश की जा रही है। संस्था द्वारा बच्चों की शिक्षा हो या महिलाओं का उत्थान हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर में भागीदारी निभाई जा रही है।

शांतिपुरी के ग्राम गंगोली में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संस्था से जुड़े कई सदस्य शामिल हुए और संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में बताते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के चलते सभी आंगनवाड़ी केन्द्र बंद है। जिससे बच्चों को शिक्षा प्रभावित हो रही है। ऐसे में सुचेतना सेवा संस्था की ओर से एक अनोखी पहल की गई है। जिसके तहत संस्था की ओर से बच्चों को शिक्षा के साथ ही खेलकूद का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जिनमें ग्रामीणों द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। इससे पूर्व भी सुचेतना सेवा संस्था की ओर से गांव में बालिकाओं को बकरी पालन जैसे प्रशिक्षण दिया गया। जिसके बाद संस्था द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बकरी भी वितरित की ।
सुचेतना संस्था द्वारा लगातार गांव में समूह बनाकर बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। साथ ही महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित किया जा रहा है। बैठक में वार्ड मेंबर तसलीम, आशा वर्कर रिंकी सकसेना, राजीव रंधावा, हेमा कांडपाल, अर्जून, लतिफ समेत तमाम महिलाए, पुरुष, किशोरिया और बच्चे उपस्थित थे।