हिमालय प्रहरी

सरकारी कार्यालय में दारू पार्टी करने वाले चार कर्मचारी निलंबित, एक बर्खास्त

खबर शेयर करें -

नैनीताल: तल्लीताल के वन विकास निगम के सरकारी कार्यालय में दारू पार्टी करने वाले 4 कर्मचारियों पर गाज गिर गई है। वन विकास निगम के प्रभावी लॉकिंग अधिकारी ने 4 कर्मचारियों को निलंबित करते हुए उपनल से भर्ती एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है।
बता दे कि गत सोमवार को नैनीताल की तल्लीताल के समीप वन विकास निगम की लकड़ी की टाल है। यहीं पर वन विकास निगम का कार्यालय भी है। जहां पर तैनात कर्मचारियों के उत्पीड़न से तंग आकर गत दिवस एक महिला कर्मचारी मुन्नी ने निगम के कार्यालय में शराब पार्टी का वीडियो बना लिया। और शिकायती पत्र के साथ वीडियो को उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया। वीडियो मिलने के बाद वन विकास निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले में निगम के महाप्रबंधक ने मामले की जांच बैठाई थी। जिसमे वन विकास निगम के अधिकारियों ने वीडियो में दिख रहे कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा था। जिसके बाद बुधवार को संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रभागीय लौंगिक प्रबंधक प्रकाश चंद्र आर्य ने क्षेत्रीय प्रबंधक कुमाऊं क्षेत्र को कार्रवाई की संस्तुति कर्मचारी आचरण नियमावली-2002 का उल्लंघन करने पर स्केलर ललित मोहन जोशी, चौकीदार भुवन भट्ट, वन उपज रक्षक धनीराम, चालक ललित मोहन नगरकोटी को निलंबित कर विभिन्न कार्यालयों में संबंध कर दिया गया है। साथ ही उपनल से सेवायोजित सहायक लेखाकार ललित सिंह ऐरी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

Exit mobile version