सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए डॉक्टर अजय पाल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का कुनबा बढ़ता जा रहा है, आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में हल्द्वानी के बृजलाल हॉस्पिटल, पाल कॉलेज व पाल नर्सिंग कॉलेज केे डायरेक्टर डॉ अजय पाल सिंह के साथ सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेेे नेताओं ने डॉ अजय पाल सिंह सहित सैकड़ों लोगों को फूलमालाएं पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया, इस मौके पर डॉक्टर अजय पाल सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद जतातेेे हुए कहा की उन्हें पार्टी द्वारा संगठन हित में जो भी दायित्व व कार्य उन्हें दिए जाएंगे वे पार्टी हित में शिद्दत सेे करेंगे, संगठन को मजबूत करने का कार्य लगातार जारी रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जोत सिंह बिष्ट ने किया।

इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक ममता राकेश, आदेश चौहान, हरीश रावत, योगेश भट्ट, किशोर, नवीन दानू, रंजीत मेहरा, शिवराज बिष्ट, शनि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।