हरिद्वार में कांग्रेस सेवा दल ने निकाला दांडी मार्च
हरिद्वार: महानगर हरिद्वार कांग्रेस सेवा दल के तत्वाधान में दांडी मार्च यात्रा निकाली गई। जिसमे दर्जनों लोगों ने प्रतिभाग किया।
शुक्रवार को सेवादल के अतिरिक्त अध्यक्ष मुख्य संगठक मोनिक धवन के नेतृत्व में दांडी मार्च यात्रा निकाली गई। इस दौरान महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन महात्मा गांधी ने नमक मार्च आंदोलन के तहत सत्याग्रह किया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद किया। आज हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए एक आदर्श समाज की स्थापना करनी होगी। इस मौके पर आर्यन राठौर, अरुण कुमार, शाहरुख शेख, टिंकू, सोनू डोगरा, विकास, मंजू रानी, सपना सिंह, कौशल राजपूत, अमन समेत सेवादल के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें