आँख़ों के नीचे काले घेरे होना वैसे तो एक आम समस्या है लेकिन कभी-कभी यह इतने ज्यादा हो जाते हैं कि चेहरा देखने में बहुत बेकार लगता है। अधिकांश यह देखा गया है की डार्क सर्कल्स को लेकर पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा परेशान रहने लगती हैं और इन्हें हटाने के लिए ना जाने क्या-क्या केमिकल वाले प्रोडक्ट यूज करती हैं और इन प्रोडक्ट्स पर पैसा बर्बाद करती हैं। लेकिन फिर भी आंखों के नीचे से यह काले घेरे नहीं जाते।
credit: third party image reference
इसलिए आज हम आपको आंखों के नीचे से काले घेरे हटाने के कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिससे आपके आंखों के नीचे से यह काले घेरे जल्द ही हट जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिनकी मदद से आप अपनी आंखों के नीचे से काले घेरे आसानी से हटा सकते हैं।
आंखों के नीचे से डार्क सर्कल्स हटाने के घरेलू उपाय
- एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें :- जिन लोगों के आंखों के नीचे काले घेरे होते हैं, अगर वह प्रतिदिन रात को सोने से पहले आंखों के नीचे एलोवेरा जेल लगाकर कुछ देर हल्के हाथों से मसाज करने के बाद उसे कुछ देर ऐसे ही लगा रहने दें तो इससे कुछ ही दिनों में उनके आंखों के नीचे से काले घेरे चले जाते हैं। क्योंकि एलोवेरा में ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा को मुलायम रखते हैं साथ ही झुरिया जैसी समस्याओं को भी दूर रखते हैं।
- नारियल का तेल इस्तेमाल करें :- नारियल के तेल में प्रचुर मात्रा में त्वचा को पोषण तथा मॉइश्चराइज कर देने वाले गुण होते हैं जिसकी वजह से चेहरे में काले घेरे नहीं पड़ते। यदि हम रोज रात को सोने से पहले अपनी आंखों के नीचे नारियल का तेल लगाकर थोड़ी देर हल्के हाथों से मसाज करके सोते हैं, तो इससे हमारे आंखों के नीचे काले घेरे जल्दी से खत्म हो जाते हैं।
- बादाम का तेल इस्तेमाल करें :- यदि हम प्रतिदिन रात को सोने से पहले बदाम के तेल को अपनी आंखों के नीचे लगा कर थोड़ी देर हल्के हाथों से मसाज करके सोते हैं तो यह हमारे आंखों के नीचे से काले घेरे हटाने में काफी मदद करता है क्योंकि बादाम में विटामिन-ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो हमारी त्वचा को मुलायम तथा सेहतमंद बनाने में सहायता करता है साथ ही आंखों के नीचे से काले घेरे भी जल्द ही हट जाते हैं।
- सेब का सिरका इस्तेमाल करें :- आंखों के नीचे से काले घेरे हटाने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद होता है क्योंकि सेब के सिरके में प्रचुर मात्रा में खनिज, विटामिन्स, आदि ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमारी त्वचा को फिर से निखारते हैं साथ ही आंखों के नीचे से काले घेरे होने जैसी समस्याओं को भी खत्म करते हैं। आंखों के नीचे से काले घेरे हटाने के लिए प्रतिदिन आंखों के नीचे सेब के सिरके को तब तक लगाएं रखें जब तक वह सूख ना जाए उसके बाद आप मुंह धो लीजिए ऐसा करने से आपके आंखों के नीचे से जल्द ही काले घेरे चलें जाएंगे।
- खीरे का इस्तेमाल करें :- आंखों के नीचे से काले घेरे हटाने में खीरे का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि खीरे में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो हमारी आंखों के नीचे से काले घेरे हटाने में काफी मदद करता है। यदि खीरे के टुकड़ो को आंखों के ऊपर 10 से 15 मिनट तक रखा जाए तो यह आंखों के नीचे से काले घेरे जल्द हटाने में मदद करता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें