हिमालय प्रहरी

अब व्हाट्सऐप पर डाउनलोड करें पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे जरूरी दस्तावेज, जानिए पूरा तरीका

खबर शेयर करें -

अब Digilocker यूजर्स अपने अकाउंट को WhatsApp पर भी इस्तेमाल कर सकेंगे। यूजर्स मोबाइल ऐप को इस्तेमाल करते समय MyGov Helpdesk को भी एक्सेस कर पाएंगे। डिजिलॉकर और व्हाट्सऐप की इस जुगलबंदी के साथ अब जरूरी दस्तावेज जैसे PAN Card, DL (ड्राइविंग लाइसेंस), RC (व्हीकल आरसी) और मार्कशीट को व्हाट्सऐप पर डाउनलोड कर सकेंगे।

आइये आपको बताते हैं MyGov Helpdesk चैटबॉट के जरिए आप कैसे व्हाट्सऐप पर DigiLocker पर मिलने वाली सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं।

जाने व्हाट्सऐप पर डिजिलॉकर इस्तेमाल करने का तरीका

सबसे पहले +91-90131151515 को अपने फोन कॉन्टैक्ट में MyGov Helpdesk, Digilokcer Service जैसे नाम से सेव कर लें।

बता दें कि फिलहाल चैटबॉट के जरिए आप डिजिलॉकर में इन दस्तावेजों को ही एक्सेस कर सकते हैं। – पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सीबीएसई क्लास 10th पासिंग सर्टिफिकेट, क्लास 10th मार्कशीट, क्लास 12 th मार्कशीट, व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, टू-व्हीलर की इंश्योरेंस पॉलिसी और इंश्योरेंस पॉलिसी डॉक्युमेंट्स

Exit mobile version