हिमालय प्रहरी

अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है इन 5 चीज़ों का सेवन

खबर शेयर करें -

credit: third party image reference

 

शहद और दालचीनी

शहद और दालचीनी का सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्याएं दूर रहती हैं। ऐसे में अस्थमा के मरीजों के लिए भी शहद और दालचीनी फायदेमंद साबित हो सकता है। रात में सोने से शहद और दालचीना का सेवन करें। इससे अस्थमा में होने वाली परेशानियां दूर रहेंगी।

 

credit: third party image reference

 

हरी सब्जियां

अस्थमा के रोगियों को इस बढ़ते प्रदूषण में अधिक से अधिक हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हरी सब्जियों के सेवन से फेफड़ों में कफ जमा नहीं होता है, ऐसे में अस्थमा अटैक आने का खतरा भी कम होता है। साथ ही हरी सब्जियों के नियमित सेवन से आंते और फेफड़ों की परेशानियां दूर रहती हैं।

 

credit: third party image reference

 

तुलसी है फायदेमंद

तुलसी सर्दी और कफ की परेशानियों को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। तुलसी एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में सर्दी-जुकाम के रोगियों को अपने डाइट में तुलसी के पत्तों को शामिल करना चाहिए। अगर आप सुबह चाय पीते हैं, तो चाय में 2-3 पत्तियां डालें। ऐसे में आपको अस्थमा में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

credit: third party image reference

दालों का करें सेवन

दालों के सेवन से शरीर को प्रचुर रूप से प्रोटीन मिलता है। सोयबीन, काला चना, मूंग दाल, अरहर की दाल जैसे कई अन्य दालों के सेवन से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। ऐसे में नियमित रूप से दाल को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। यह फेफड़ों के लिए भी अच्छा माना जाता है। ऐसे में अस्थमा के रोगियों को दाल का सेवन जरूर करना चाहिए। पाचनतंत्र को स्वस्थ रखने के लिए भी दाल अच्छा होता है।

credit: third party image reference

विटामिन सी

अस्थमा रोगियों को विटामिन सी से भरपूर आहार को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो फेफड़ों को स्वस्थ रखने में बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही अस्थमा रोगी अगर भरपूर रूप से विटामिन सी का सेवन करते हैं, तो इससे अस्थमा अटैक का खतरा कम होता है। कीबी, संतरा, मौसमी, ब्रोकली, आंवला और नींबू जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन सी के प्रमुख स्त्रोत माने जाते हैं।

Exit mobile version