हिमालय प्रहरी

आंतों में गैस बनने से रोकने के उपाय, गैस से छुटकारा कैसे पाएं

खबर शेयर करें -

गैस बनना एक सामान्य समस्या है, लेकिन इससे व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। गैस शरीर के किसी भी हिस्से में बन सकती है। इनमें से एक है आंत। जी हां, आंतों में भी गैस बन सकती है। इस दौरान पेट दर्द, पेट फूलना और कब्ज जैसे लक्षण व्यक्ति में नजर आ सकते हैं।

आंतों में गैस के लक्षण

1. शरीर में हवा ले जाना

अत्यधिक पेट फूलना खाने या पीने के दौरान बहुत अधिक हवा निगलने के कारण होता है। अगर आपको बहुत अधिक गैस बनती है, तो इसका मुख्य कारण शरीर में हवा प्रवेश करना हो सकता है। यानी जब शरीर में हवा जाती है, तो गैस बन सकती है। यह गैस डकार या गैस के रूप में बाहर निकलती है।

2. कुछ खाद्य पदार्थ

कुछ खास तरह के खाद्य पदार्थ भी गैस बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इन खाद्य पदार्थों में ब्रसेल्स स्प्राउट्स, अंकुरित नट्स, गोभी, बीन्स, शतावरी, ब्रोकोली, मूंगफली, सेब, फलों का रस, कृत्रिम मिठास, दूध, ब्रेड, आइसक्रीम, गेहूं, आलू, नूडल्स और मटर शामिल हैं।

3. खाने के साथ पानी पीना

कई लोग खाना खाने के साथ-साथ पानी पीते रहते हैं, यह भी गैस का कारण बन सकता है। साथ ही खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना भी गैस पैदा कर सकता है। इसलिए आपको खाना खाने से आधे घंटे और खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पीना चाहिए। भोजन के दौरान पानी पीने से बचें।

4. खाने के बाद वॉक न करना

खाना खाने के बाद 10-15 मिनट वॉक करने की सलाह हमेशा दी जाती है। जो लोग खाना खाने के बाद तुंरत लेट जाते हैं या बैठे रहते हैं, उनमें आंतों में गैस बनने की समस्या अधिक देखने को मिलती है। आंतों में गैस बनने से बचने के लिए आपको खाना खाने के बाद वॉक जरूर करना चाहिए। इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है, गैस और कब्ज से बचाव होता है।

गैस से छुटकारा कैसे पाएं? (how to cure gastric problem)
अक्सर आप जो खाते हैं उसके कारण गैस होती है। भोजन मुख्य रूप से आपकी छोटी आंत में पचता है। कई लोगों के लिए आहार की आदतों को बदलना गैस और उसके साथ होने वाले लक्षणों को कम करने के लिए पर्याप्त है।

उच्च फाइबर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें।
हाई फैट, तला मसालेदार भोजन और कार्बोनेटेड पेय से दूरी बनाकर रखें।

पुदीने की चाय गैस की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
खाना खाने से पहले सेब का सिरका पानी के साथ लेने से गैस की समस्या दूर होती है।

Exit mobile version