हिमालय प्रहरी

इस देश में सात से अधिक बच्चे पैदा करने पर माँ को मिलता है गोल्ड मेडल

खबर शेयर करें -

आज के समय कुछ देश बढ़ती जनसंख्या से परेशान हैं, तो वहीं कई देश जनसंख्या बढ़ाने के लिए परेशान हैं।जनसंख्या बढ़ाने वाले देश की सरकारें ज़्यादा बच्चे पैदा करने वाले नागरिकों को अर्थिक प्रोत्साहन देती है। यह सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है।ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ सात से अधिक बच्चे पैदा करने पर माँ को गोल्ड मेडल दिया जाता है।आइए जानें।

दरअसल, हम जिस देश की बात कर रहे हैं वह कज़ाखस्तान है। कज़ाखस्तान में बड़े परिवारों को बढ़ावा दिया जा रहा है।यहाँ की सरकार चाहती है कि परिवार में ज़्यादा बच्चे हों। ऐसे में देश की जन्म दर बढ़ाने वाली माताओं को ‘हीरो मदर्स’ मेडल दिया जाता है।अगर परिवार में छह बच्चे हैं, तो माँ को सिल्वर मेडल दिया जाता है, जबकि सात या उससे अधिक बच्चे पैदा करने वाली माँ को गोल्ड मेडल दिया जाता है।

कज़ाखस्तान की रहने वाली रौशन कोजोमकुलोवा 10 बच्चों की माँ हैं, इसलिए उनके पास सिल्वर और गोल्ड, दोनों मेडल हैं।इस उपलब्धि पर उन्हें नाज है। उनके घर में आठ लड़कियाँ और दो लड़के हैं।बता दें कि गोल्ड मेडल मिलने के बाद वह उम्र भर सरकारी भत्ते की हक़दार हैं।वहीं, बक्तीगुल हलाइकबेवा के छह बच्चे हैं। इसके लिए उन्हें सिल्वर मेडल मिला है और हर महीने सरकारी भत्ता मिलता है।

खबरों के अनुसार, जो मां मेडल नहीं जीत पाती हैं, वो भी सरकारी सहायता पा सकती हैं।जिन परिवारों में चार बच्चे हैं, उन्हें भी भत्ता दिया जाता है, जब तक बच्चे 21 साल के न हों जाएँ।कज़ाखस्तान के श्रम और सामाजिक कार्यक्रम विभाग की अक्साना एलुसेजोवा कहती हैं, “हमारी सरकारी नीति है कि हमें अपने देश में ज़्यादा बच्चे चाहिए। सभी लोग इस बारे में हमेशा बात करते हैं कि ज़्यादा बच्चे हों, जिससे हमारी आबादी बड़ी हो।”

Exit mobile version