हरिद्वार: सिडकुल थाने में महिला ने अपने पहले पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. पति की मारपीट की हरकतों से परेशान होकर महिला ने 10 साल पहले तलाक ले लिया था, लेकिन तलाक के बाद भी आरोपी महिला की परेशान करता आ रहा है. अब तो उसने हद कर दी और पूर्व पत्नी का रेप किया है
सिडकुल थाना पुलिस ने बताया कि महिला यूपी के मेरठ जिले के मवाना इलाके की रहने वाली है. उसने सिडकुल थाने में अपने पूर्व पति के खिलाफ तहरीर दी है. तहरीर में महिला ने कहा कि वह सिडकुल के एक गांव में किराए के भवन में गोद ली गई बच्ची के साथ रहती है
महिला का आरोप है कि उसका पहला पति शराब के नशे में आकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता है. आरोप है कि उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोप है कि पूर्व पति के माता-पिता ने भी उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी.
इस संबंध में उसने सिडकुल पुलिस और एसएसपी के यहां भी शिकायत की. मगर जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया. थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि पूर्व पति और उसके माता-पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें