हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड : पुलिस ने फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनाकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को दबोचा

खबर शेयर करें -

हरिद्वारः पुलिस ने एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर फिर फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट तैयार कर शारीरिक शोषण करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवती से पैसों की डिमांड भी कर रहा था. मामले में दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.

बता दें कि बीती 20 अगस्त को एक व्यक्ति ने कोतवाली हरिद्वार पुलिस को एक लिखित तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि कुछ महीने पहले सन्नी अरोड़ा उर्फ चंदन ने उनकी बेटी के साथ दोस्ती की. जिसके बाद सन्नी ने अपने अन्य दो साथियों के साथ षडयंत्र रचकर फर्जी विवाह पंजीकर  करा लिया. आरोप है कि इसके बाद उनकी बेटी का शारारिक व मानसिक शोषण किया गया. पीड़ित ने आरोप लगाया कि शारीरिक व मानसिक शोषण करने के बाद आरोपी कुछ दिनों से बेटी से रुपए की मांग भी कर रहे हैं. रुपए न देने पर उसे बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप भी है.

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और सन्नी अरोड़ा पुत्र रमेश अरोड़ा निवासी गुसाई गली खड़खड़ी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, मामले में दो लोग फरार चल रहे हैं. जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. कोतवाली हरिद्वार इंचार्ज राकेंद्र कठैत ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा है. साथ ही फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

Exit mobile version