
सोमेश्वर: सोमेश्वर में युवती की हत्या करने वाले युवक की भी मौत हो गई है। युवती की हत्या के बाद उसने भी जहर पी लिया था। पुलिस द्वारा उसे कौसानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बता दें कि गत गुरुवार को सोमेश्वर गांधी आश्रम के पास हरीश सिंह बोरा के मकान के तीसरे माले में उसकी 20 वर्षीय पुत्री की चाकू से गोद हत्या कर दी गई थी। सोमेश्वर के ढौनीगाढ़ निवासी हत्यारा दीपक सिंह भंडारी स्कूटी से पहुचा था। युवती की हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था। परिजनों द्वारा अंजलि को अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्यारोपी की तलाश में लगी पुलिस को दीपक पच्चीसी कांटली रोड पर चायबागान के पास जहर का सेवन कर लिया। ग्रामीणों द्वारा उसे कौसानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर गुरुवार की रात को उसे सोमेश्वर अस्पताल भेजा गया। जहां पर देर रात को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
एक और प्रेम कहानी का दुखद अंत
सोमेश्वर: पहले प्यार फिर इनकार के बाद खूनी इश्क ने दो परिवारों में कोहराम मचा दिया है। प्रेमिका के द्वारा इनकार करने के बाद आपा खोए प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मार डाला उसके बाद खुद भी जहर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिससे दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें