पटना में एक पति की दो पत्नियों ने थाने के सामने घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया। दोनों आपस में बीच सड़क पर लड़ती रहीं। पति पर अपना हक जताने के लिए दोनों के बीच हुई मारपीट को वहां खड़े लोग देखते रहे। स्थानीय लोगों ने दोनों को लड़ाई बंद करने की सलाह दी, लेकिन दोनों महिलाओं मेरा पति है कहकर एक दूसरे पर हमला करती रहीं। ये सारा वाक्या बाढ़ थाना के बाहर होता रहा। लेकिन पुलिक को इसकी भनक तक नहीं लगी।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के वलीपुर मोहल्ला के निवासी पप्पू राम नामक युवक ने समियागढ़ लक्ष्मी पूर निवासी रानी कुमारी के साथ हिन्दू रीति रिवाज के मुताबिक शादी की थी। दोनों का वैवाहिक जीवन भी सही चल रहा था। शादी के बाद पप्पू को एक पुत्र और पुत्री भी है। बेटा, बेटी और पत्नी के साथ पप्पू अपनी गृहस्थी आगे बढ़ा रहा था।
लेकिन स्थानीय लोगो बताते हैं कि इस बीच पप्पू को मोहल्ले की एक विवाहित महिला से बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि ढाई साल पहले अचानक पप्पू मोहल्ले की विवाहित महिला को लेकर गुजरात फरार हो गया और उससे भी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से भी पप्पू को दो बेटे हुए। लेकिन मंगलवार को अचानक पप्पू दूसरी पत्नी और दोनों बेटों के साथ अपने घर लौट आया।
घर लौटने के बाद पप्पू ने पहली पत्नी को पूरा माजरा बताया और दोनों पत्नियों को साथ रहने के लिए कहा। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पहली पत्नी ने पप्पू की इस बात का विराध करना शुरू कर दिया और दूसरी महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। बवाल होता देख आस-पास के लोगों ने सभी लोगों को थाने लेकर पहुंचे।
लेकिन थाने के गेट पर ही दोनों महिलाएं आपस में उलझ गईं। बीच सड़क पर ही दोनों मारपीट करने लगीं। काफी देर तक थाने के बाहर बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। कुछ देर बाद बिना थाने में गए सभी लोग वहां से चले गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें