हिमालय प्रहरी

एक ही दिन में युवक को दो बार सांप ने काटा, रिकवरी देख डॉक्टर भी हो गए हैरान

खबर शेयर करें -

नीमच:  “जाको राखे साइयां मार सके ना कोयो” यह कहावत यूं ही नहीं कही जाती है। हकीकत में भी यह कहावत कई बार चरितार्थ हुई है। कहावत से मिलता जुलता एक अनोखा मामला नीमच जिले में भी सामने आया है। नीमच जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव चिरमी खेड़ा के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग छोटू लाल गुर्जर को शुक्रवार मध्य रात्रि में एक सांप ने दाएं पैर पर डस लिया था।

इलाज के लिए अस्पताल के बाद गया मंदिर वहां भी काटा सांप 

सांप के काटने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद छोटू लाल को परिजन कुछ देर बाद डीकेन के ही भगवान देवनारायण मंदिर पर इलाज के लिए लेकर पहुचे। मगर छोटू लाल का पीछा यहॉ भी सांप ने नही छोड़ा। भगवान देवनारायण की परिक्रमा लगाने दौरान पेड़ से अचानक एक सांप नीचे गिरता है । छोटु लाल के दाएं पैर के उसी स्थान के नजदीक डस लेता है जहां पहले भी घर पर सांप ने डसा था।

इसके बाद परिजन वृद्ध को नीमच जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचते हैं। जहां वृद्ध का इलाज जारी है। छोटू लाल अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।  छोटू लाल कैसे इतनी जल्दी रिकवर कर गए इस बात को लेकर डॉक्टर भी हैरान है और वे भी इसे चमत्कार बता रहे है। वही यहां वाक्या जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लेकर लोगों की अपनी अपनी राय सामने आ रही हैं। कुछ लोग ऐसे हैं देवी चमत्कार बताते हुए कहते हैं। कह रहे है की पहले सांप ने डसा और मंदिर में दूसरे सांप ने डस कर जहर निकाल दिया। कुछ लोग इसे संयोग मान रहे है। बहरहाल जो भी हो छोटू लाल अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। और जल्द ही अपने घर पहुंच जाएंगे।

Exit mobile version