अल्मोड़ा: विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस व प्रशासन की टीम पैनी नजर बनाये हुए है. इसी क्रम में अल्मोड़ा में फ्लाइंग स्कॉट टीम और एसओजी को बड़ी सफलता मिली है. रानीखेत तहसील के राजस्व क्षेत्र देवलीखेत में एक बंद मकान से एफएसटी व एसओजी ने 170 पेटी अवैध शराब बरामद की है. जिसकी कीमत करीब 17 लाख रूपए आंकी जा रही है.
एफएसटी और एसओजी की संयुक्त टीम ने तहसील के राजस्व क्षेत्र देवलीखेत में छापेमारी की. इस दौरान टीम को देवलीखेत में एक बंद मकान के अंदर अवैध शराब बरामद की. मकान के अंदर अवैध विदेशी शराब की 170 पेटी स्टॉक की गई थी. इतनी भारी मात्रा में यह शराब एक जगह डंप की गई थी. जिससे अंदेशा जताया जा रहा कि यह अवैध शराब विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल करने को एकत्रित की गई होगी.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें