दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात विधानसभा चुनाव में खूब प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को अहमदाबाद में गुजरात पुलिस के अधिकारियों और अरविंद केजरीवाल के बीच तीखी नोंक-झोंक हो गई। दरअसल, कल दिन में हुई एक टाउन हॉल मीटिंग में एक ऑटो चालक ने अरविंद केजरीवाल से अनुरोध किया था कि वे उसके घर भोजन करे। केजरीवाल ने निमंत्रण स्वीकार किया और देर शाम अपनी होटल से ऑटो वाले के यहां खाना खाने के िलए निकले। होटल से बाहर निकलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ऑटो की सवारी ली। इस पर गुजरात पुलिस के अधिकारियों ने आपत्ति ली। अधिकारी केजरीवाल को प्रोटोकॉल का हवाला दे रहे थे, लेकिन केजरीवाल नहीं माने।
केजरीवाल का यह वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में केजरीवाल पुलिस अधिकारी से कह रहे हैं कि उन्हें गुजरात सरकार की सुरक्षा नहीं चाहिए। बकौल केजरीवाल, आपने मुझे बंधक बना रखा है। मुझे आपकी सुरक्षा नहीं चाहिए। आपकी सरकार डर गई है। मुख्यमंत्री डर गया है। जाने वाला है। देखिए वीडियो
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें