राजू अनेजा, मथुरा ।मामला मथुरा में वृंदावन का है। जहां पर सदियों पुरानी कहावत है कि कोई भी यदि वहां से चश्मा पहन कर गुजर जाए तो बंदर उस व्यक्ति का चश्मा छीन लेते हैं और बंदर को प्यार से फ्रूटी देने के बाद वह चश्मा वापस भी कर देते हैं
यहाँ बीते रविवार को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे की जांच करने जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल पहुंचे, तभी एक बंदर उनका चश्मा छीन ले गया।इसके बाद चश्मा छुड़ाने में अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।कड़ी मशक्कत के बाद बंदर को फ्रूटी देकर जैसे-तैसे चश्मा छुड़ाया जा सका।
दरअसल, वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास स्थित एक संकरी गली में डीएम नवनीत सिंह चहल हादसे से संबंधित छानबीन कर रहे थे। इस दौरान वह अधिकारियों से बात करने लगे, तभी अचानक एक शरारती बंदर जिलाधिकारी का चश्मा लेकर भाग खड़ा हुआ। जब आस-पड़ोस के लोगों ने उनको वर्षों पुरानी जानकारी दी तो डीएम साहब भी हैरान हो गए और उन्होंने बंदर को तुरंत प्यार से फ्रूटी दी तब जाकर बंदर ने उन्हें चश्मा वापिस दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें