
सुंदरनगर : सुंदरनगर में कम्प्यूटर बेचने के चक्कर में एक युवक ठगी का शिकार हो गया है। युवक को करीब पौने लाख रुपए की चपत लग गई है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई तेज कर दी है। सुंदरनगर के डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अभिषेक मिश्रा निवासी सिनेमा चौक भोजपुर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी ने ओरो एक्सेल पर कम्प्यूटर बेचने के लिए विज्ञापन जारी किया था, जिसके चलते एक शख्स ने उससे संपर्क कर एक कम्प्यूटर खरीदने का ऑर्डर दिया।
इसके लिए उसने ओटीपी का नंबर स्कैन करके मांगा। जैसे ही यह नंबर स्कैन करके भेजा गया तो 5000 रुपए की निकासी हुई। इसके बाद उक्त शख्स ने उस नंबर को बार-बार यूज कर युवक के खाते से 89 हजार रुपए निकाल लिए। डीएसपी ने बताया कि सुंदरनगर पुलिस थाना प्रभारी कमल कांत ने शिकायत के आधार पर मामला आईपीसी की धारा 420 के तहत दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई तेज कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें