हिमालय प्रहरी

कांग्रेस की महिला प्रत्याशी बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई, घर से जनसंपर्क के लिए निकली थी

खबर शेयर करें -
भोपाल। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में कांग्रेस की एक महिला प्रत्याशी अचानक लापता हो गई। चुनाव प्रचार के बीच अचानक प्रत्याशी कर गायब हो जाना सबके लिए चिंता की बात थी। ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। उसके परिचितों से पूछताछ के पहले राउंड में ही पता चला कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई है।
कांग्रेस की महिला प्रत्याशी विवाहित महिला है। उसके पतिदेव भिंड जिले की एक नगर पालिका क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की राजनीति करते हैं। आरक्षण के कारण पति को टिकट नहीं मिल सकता था इसलिए पत्नी को मैदान में उतारा गया। वार्ड पार्षद के पद पर चुनाव लड़ा था ताकि नगरपालिका अध्यक्ष बनाया जा सके। नेताजी रविवार की रात अपने मायके गई थी और वहीं से गायब हो गई।
लहार थाने के प्रभारी शिव सिंह यादव ने मीडिया को जानकारी दी है कि वार्ड संख्या – 11 की कांग्रेस प्रत्याशी लापता हो गई हैं।

रविवार की रात वो अपने ससुराल मढ़यापुरा में थीं। लेकिन रात के बाद से ही उनका कुछ भी पता नहीं है। उनके लापता होने के बाद ससुराल के लोगों ने थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

इधर कांग्रेस की महिला प्रत्याशी के लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। कई लोग इसे प्रेम-प्रसंग से भी जोड़ कर देख रहे हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी अपने बॉयफ्रेंड कहीं चली गई हैं। बहरहाल अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Exit mobile version