हिमालय प्रहरी

काशीपुर में सगे भतीजे ने विधवा चाची को ही बनाया अपनी हवस का शिकार

खबर शेयर करें -

 

काशीपुर: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां सगे भतीजे न सिर्फ विधवा चाची के रुपए हड़प लिए, बल्कि उसका शारीरिक शोषण भी किया. पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई है.

मामला काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंडेश्वरी इलाके का है. पीड़िता ने सीएम पोर्टल पर मामले की शिकायत की थी. इसके बाद पुलिस ने हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने सीएम पोर्टल की शिकायत में बताया था कि उसके पति की 2016 में मौत हो गई थी. इसके बाद उसके जेठ का बेटा सहानुभूति दिखाते उसे घर आने-जाने लगा.

महिला का आरोप है कि उसके पति के बीमे की रकम दिलाने में भी जेठ का बेटा मदद करने लगा. इस दौरान आरोपी ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए. इसके बाद आरोपी महिला का एटीएम कार्ड भी इस्तेमाल करने लगा.

महिला के मुताबिक आरोपी ने धीरे-धीरे घर पर आना-जाना बंद कर दिया. इस पर महिला को उस पर कुछ शक हुआ है. उसने बैंक जाकर पासबुक में एंट्री कराई तो सामने आया कि उसे खाते से काफी रुपए भी गायब थे. महिला ने जब इसके बारे में आरोपी से जानकारी मांगी तो वह आग बबूला हो गया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा. पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ के धारा 376, 420 और 506 आईपीसी में नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Exit mobile version