हिमालय प्रहरी

कॉफी हाउस पर काम कर रहे युवक की ड्रीम इलेवन ने बदली किसमत, दो करोड़ जीते

खबर शेयर करें -

ऊना: सितारे कब बदल जाएं, ये किसी को मालूम नहीं। यूपी से रोजगार की तलाश में गगरेट आए एक युवक के सितारे भी कुछ इस तरह से बदले कि वह कुछ ही पल में करोड़पति बन गया। गगरेट के कॉफी हाउस में काम करने वाले यूपी के राजेश ने ड्रीम इलेवन में 49 रुपये लगाकर ड्रीम इलेवन में हाथ आजमाया। इस पर उसे दो करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार मिल गया है। निर्धन परिवार से संबंधित राजेश कुमार की किस्मत बदलते ही उसके हर तरफ चर्चे हो रहे हैं। राजेश कुमार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के मुद्दई पुर का रहने वाला है।

वह रोजगार की तलाश में परिजनों के साथ गगरेट आ गया। यहां उसके परिजन एक निजी उद्योग में काम करते हैं तो राजेश कुमार गगरेट-होशियारपुर रोड स्थित काफी हाउस में काम करने लगा। काम करते-करते उसे ड्रीम इलेवन के बारे में पता चला। ड्रीम इलेवन खेलने के लिए आपको 49 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। राजेश ने भी 49 रुपये खर्च कर ड्रीम इलेवन में हाथ आजमाते हुए अपनी क्रिकेट टीम तैयार की और जब इसका परिणाम सामने आया तो राजेश की आंखे ये देखकर फटी रह गईं कि उसने ड्रीम इलेवन में दो करोड़ रुपये जीत लिए हैं।

राजेश कुमार ने बताया कि उसने खेल-खेल में ड्रीम इलेवन खेलना शुरू किया लेकिन उसे नहीं पता था कि ड्रीम इलेवन उसकी किस्मत बदल देगी। काफी हाउस के संचालक सन्नी पुरी व विशाल पुरी ने बताया कि पहले उन्हें भी यकीन नहीं हुआ कि राजेश दो करोड़ रुपये जीत चुका है लेकिन जब कुछ पैसे उनके खाते में क्रेडिट हुए और राजेश को मैसेज आ गया तो उन्हें पता चला कि राजेश अब करोड़पति बन चुका है। किस्मत के बाजी पलटते ही फर्श से अर्श पर पहुंचे राजेश के अब हर तरफ चर्चे हैं।

Exit mobile version