क्या चाय-कॉफी छोड़कर घटाया जा सकता है वजन? ये प्रश्न आमतौर पर हर वेट लॉस करने वाला इंसान पूछता है। पर क्या सच में चाय और कॉफी छोड़ देने से हमारा वजन घट जाएगा? ये सिर्फ एक मिथ यानी कि भ्रम है, जो कि लोगों के मन शुरू से भरा हुआ है। जबकि चाय में एक प्रकार का फ्लेवोनोइड होता है जिसे, कैटेचिन कहा जाता है जो चयापचय को बढ़ावा देता है और आपके शरीर को अधिक तेजी से फैट बर्न करने मदद करता है। इसी तरह कॉफी का कैफीन आपकी ऊर्जा का उपयोग बढ़ाता है, जिससे आप तेजी से अपना वेट लॉस कर सकते हैं। पर अगर आप चाय और कॉफी ज्यादा मात्रा में और गलत वक्त पर लेंगे, तो ये आपके लिए नुकसानदेह होगा और वेट लॉस को भी धीमा कर देगा।
credit: third party image reference
वेट लॉस को कैसे प्रभावित करता है चाय और कॉफी?
और हम चाय या कॉफी पीते हुए बड़े हुए और उस समय हमें कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। समस्या यह है कि चाय और कॉफी दोनों आपके शरीर को अत्यधिक अम्लीय बना सकते हैं, खास कर तब जब आप इसे अधिक मात्रा में लेते हैं। इसका मुकाबला करने के लिए, आपको एक ऐसे आहार की आवश्यकता है जो क्षारीय खाद्य पदार्थों से भरपूर हो। चाय और कॉफी को बहुत अधिक मात्रा में लेना, कम पानी का सेवन, एक ऐसा आहार लेना जिसनें फल, सब्जियां, नट्स और सीड्स न हो तो से सभी शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। अब जब आपका पेट बहुत ज्यादा एसिडिक हो गया है, तो आपको यह याद रखना चाहिए कि ये चीजें पेट को खाली नहीं करने देंगी, मेटाबोलिज्म को धीमा करेंगी और वजन घटाने के प्रोसेस को भी धीमा कर देंगी।
खाली पेट चाय या कॉफी पीने का नुकसान
चाय और कॉफी खाली पेट लेने से आपको काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए जरूरी ये है कि चाय और कॉफी पीने से पहले एक से दो गिलास पानी पिएं। इसके अलावा कोशिश करें कि कुछ खा कर ही चाय या कॉफी पिएं। ताकि ये आपके पेट को एसिडिक न बनाएं और इसके कारण आपको एसिडिटी की समस्या न हो, जो कि वेट लॉस (Weight Loss)को भी धीमा कर देगा।
चाय और कॉफी कितनी पीनी चाहिए
एक दिन में किसी को भी दो कप से ज्यादा चाय और कॉफी नहीं पीनी चाहिए। ऐसा इसलिए कि अगर आपको ज्यादा मात्रा में चाय और कॉफी पीने की आदत हो जाएगी, तो आप कैफीन के एडिक्ट हो जाएंगे। फिर जब आपको चाय और कॉफी नहीं मिलेगी, तो आपको सिर दर्द और थकान महसूस होगी। इसलिए लिए जरूरी है कि आपको अपनी खपत को धीरे-धीरे कम करना शुरू करना चाहिए और आपको वास्तविक ऊर्जा प्रदान करने के लिए अपने शरीर पर निर्भर होना चाहिए।
credit: third party image reference
हेल्दी विकल्प हैं हर्बल टी
कैफीन से ऊर्जा वास्तविक ऊर्जा नहीं है। यह एक उत्तेजक है और बीपी के मुद्दों वाले लोगों के लिए भी नुकसानदेह है। इसलिए आपको चाय के हेल्दी विकल्प के रूप में हर्बल टी जैसे कि ग्रीन टी, लेमन टी, गुड़हल की चाय, सेज के पत्तों की चाय, अदरक की चाय, पुदीने की चाय और रोसहिप आदि की चाय लेनी चाहिए।
इसके अलावा अगर आप एक दिन में तीन और चार कप कॉफी लेते हैं, तो ये शरीर में मैग्नीशियम को कम कर देंगे और आपकी बीपी बढ़ा देंगे। आपके शरीर में मैग्नीशियम की सही मात्रा होने से ब्लड प्रेशर अपने आप कंट्रोल में होने लगता है, जो कि कॉफी ज्यादा पीने से घट जाएगा। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप एक अच्छी डाइट लें और ज्यादा चाय या कॉफी न पिएं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें