कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में प्राकृतिक प्रवास कर रहे तेंदुए खूंखार होते जा रहे हैं। इसी बीच यूपी के बहराइच में सोमवार की रात खेत की रखवाली को गए युवक को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। युवक का सिर व धड़ अलग मिला है। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में हाहाकार मचा गया। वन व पुलिस महकमे की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिले के आम्बा गांव निवासी 27 वर्षीय राकेश सोमवार रात लगभग नौ बजे खेत की रखवाली करने गया था। मंगलवार सुबह जब वह घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। उसे तलाशते वह खेत पर पहुंचे, तो देखा कि युवक का शव खेत के बाहर पड़ा हुआ है। उसका सिर धड़ से अलग था। गर्दन से अंदर का मांस गायब था। हाथ के पंजे भी नहीं थे। राकेश का शव देख परिजनों में हाहाकार मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी मिलते ही रेंजर रामकुमार व थानाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों के मुताबिक यह बाघ का हमला था। जबकि वन महकमे की टीम ने जांच कर बताया कि तेंदुए के पदचिन्ह मिले हैं। युवक की लगभग तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। इस हादसे से परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी अंत्येष्टि के लिए पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की मदद दी गई है। इस बीच, आम्बा में वन महकमे की टीम लगा दी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें