चिकन पकौड़ी की दुकान गणेश के पिता सिंगम यसु बाबू चलाते हैं. रविवार को, लगभग 7.30 बजे राव ने चिकन पकौड़ी का आर्डर दिया. गणेश अपने पिता की मदद करने के लिए दुकान पर था. वे गांव में येरुकुला जनजाति से संबंधित एकमात्र परिवार हैं, जो अनुसूचित जनजाति (एसटी) के अंतर्गत आता है.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “कुछ (पकौड़ी) ऑर्डर परोसने में थोड़ी देरी हुई. जिसके कारण, आरोपी (राव) क्रोधित हो गया और गणेश को गाली दी. उसे जातिसूचक शब्द कहे और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.”
बाद में गुस्साये राव ने अपने एसयूवी से गणेश को कुचल दिया और वहां दीवार तोड़ दी. राव ने उसके बाद छड़ी से बाबू को पीटना शुरू कर दिया. गणेश को गंभीर हालत में सिद्दार्थ अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया.
आईपीसी की धारा 302, 307, 324, 427 और एससी और एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम (पीओए) सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत सोमवार को किर्लामपुदी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने कहा कि राव ने हत्या की बात कबूल कर ली और उन्होंने बाबू और उसके बेटे पर हमला करने वाली छड़ी को जब्त कर लिया.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें