हिमालय प्रहरी

छह दिन बाद बनने वाली थी दुल्हन, गेहूं के खेत में पहुंची लड़की और फिर…

खबर शेयर करें -

बिहार के रोहतास जिले में 19 वर्षीय युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। घटना बिक्रमगंज के खनीता गांव की है। युवती का शव यहां खेतों में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि युवती की 17 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी। शादी के मात्र 6 दिन पहले युवती का शव बरामद होने से पूरे इलाके में हडकंप मच गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भिजवा दिया। इसी के साथ पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से खेतों से सबूत एकत्रित करने की कोशिश कर रही है।


‘शौच के लिए निकली थी घर से बाहर’
इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। युवती के भाई बालाजी ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसकी बहन शौच के लिए निकली थी। काफी देर बाद घर नहीं लौटी, तो उसकी तलाश शुरू की गई. उसके बाद उसका शव गेहूं के खेत से मिला है। मृतका का नाम सोनी कुमारी था। सोनी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने कहा कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है। जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है उसे बख्शा नहीं जाएगा।

 

Exit mobile version