हिमालय प्रहरी

जब रस्म में हार जाने पर दूल्हे ने गुस्से में स्टेज पर ही दुल्हन को जड़ा थप्पड़, देखिये वीडियो

खबर शेयर करें -

शादी का मौका बहुत ही खास होता है। इस दौरान दूल्हा दुल्हन पूरी कोशिश करते हैं कि एक दूसरे को स्पेशल फील कराएं। दोनों एक दूसरे के करीब आ सकें इसके लिए कई तरह की रस्मों को भी अंजाम दिया जाता है। अलग अलग संस्कृति, समाज में अलग अलग तरह की रस्में होती हैं, लेकिन सभी का उद्देश्य इन्हें एक मजबूत गठजोड़ में बांधना ही होता है। लेकिन क्या हो अगर यही रस्म शादी के समय किसी कड़वाहट में तब्दील हो जाए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेज पर ही दूल्हा अपनी दुल्हन को जोर से मार रहा है। ये शादी का मौका है, दूल्हा काले सूट में और दुल्हन सफेद गाउन में है। स्टेज पर कोई रस्म हुई है जिसमें दुल्हन जीत जाती है। वो अपना हाथ उठाकर विक्ट्री दिखाती है लेकिन तभी बगल में खड़ा दूल्हा उसके सिर पर जोर से मारता है। कुछ पलों के लिए दुल्हन हतप्रभ रह जाती है। लेकिन इस दौरान न तो दूल्हे के साथ खड़ा उसका दोस्त हंसने लगता है। लेकिन दुल्हन शॉक में है और उसकी दोस्त सकपकाई हुई है। किसी तरह वो उसे संभालने की कोशिश करती है। दुल्हन कुछ देर तर वही खड़ी रहती है और वीडियो के आखिर में उसे वहां से जाते हुए दिखाया गया है।

इस मामले में आगे क्या होता है ये तो नहीं पता..लेकिन ये वीडियो फिर ये बात ज़ाहिर करता है कि चाहे कोई भी देश समाज हो, आज भी लड़के अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर पाते। उनका अहम इतना बड़ा होता है कि मामूली से खेल में भी वो सामने वाले को नीचा दिखाना चाहते हैं। शादी जैसे खूबसूरत मौके पर अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ ये रवैया तो बिल्कुल ही स्वीकार्य नहीं है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं और दुल्हन को सलाह दे रहे हैं कि ऐसे व्यक्ति के साथ जीवन गुजारना बिल्कुल सही नहीं है।

Exit mobile version