हिमालय प्रहरी

जिस पत्नी की हत्या के आरोप में 10 साल काटा जेल, बहन के घर मिली जिंदा

खबर शेयर करें -

बहराइच के रामगांव क्षेत्र में एक शख्स अपनी पत्नी के अपहरण और हत्या के आरोप में 10 वर्ष की सजा काट रहा था, वह महिला अपनी बहन के घर सुरक्षित बरामद हुई है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। फिलहाल आरोपी पति जमानत पर बाहर है।
पुलिस के अनुसार, जमापुर गांव के रहने वाले कंधई की शादी साल 2006 में गांव की ही रहने वाली रामवती से हुई थी। वर्ष 2009 में रमावती ससुराल से अचानक लापता हो गई। रमावती के मायके वालों ने अदालत की शरण लेकर पति समेत 4 लोगों पर अपहरण और हत्या का केस दर्ज करा दिया।

वर्ष 2017 में पति कंधई को न्यायालय ने 10 वर्ष की सजा सुनाई। सजा के बाद कंधई ने हाईकोर्ट में अपील की, कुछ महीनों बाद उसको जमानत मिल गई। जिस पत्नी की अपहरण-हत्या के आरोप में कंधई सजा काट रहा था अब अचानक गुरुवार को वह सकुशल अपनी बहन के घर मिली। जिसके बाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया, उससे पूछताछ जारी है।

 

Exit mobile version