हिमालय प्रहरी

डायबिटीज़ की बीमारी में फायदेमंद होता है भीगे अखरोट खाना

खबर शेयर करें -

दोस्तों ये बात तो हम सभी जानते है कि एक हेल्दी डाइट लेने से हम सब बहुत सी बीमारियों से दूर रह सकते है। ऐसे लोग जिन्हे टाइप-2 डायबिटीज़ है उन्हें तो हेल्दी डाइट लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैं। इतना ही नहीं अगर आप रोज एक अच्छी डाइट लेते है तो ये डायबिटीज़ को कण्ट्रोल भी करती है। हेल्थी डाइट लेने से डाइबिटीज़ से जुड़े बहुत से जोखिम भी कम हो जाते है। दोस्तों क्या आप जानते है कि नट्स एक ऐसी चीज़ हैं, जो बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इन्हें अपने रोजाना की डाइट में शामिल करने से न सिर्फ शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है बल्कि और भी ज्यादा स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

credit: third party image reference

 

नट्स हमारी सेहत फायदेमंद तो होते ही है इसके अलावा ये हमारे बालों और त्वचा का भी ख्याल रखते है. इतना ही नहीं वज़न घटाने और डाइबिटीज को कण्ट्रोल करने में भी नट्स काफी लाभदायक होते हैं। नट्स की बात करें तो अखरोट बहुत ही लाभदायक होता है, जो शरीर के ब्लड सुगर को कण्ट्रोल करने में बहुत मदद करता है.

अगर आपको है टाइप-2 डायबिटीज़, तो रोजाना खाये भीगे हुए अखरोट:

 

credit: third party image reference

दोस्तों आपको बता दे कि बहुत से विशेषज्ञ टाइप-2 डाइबिटीज के मरीजों को रोज भीगे अखरोट को खाने की सलाह देते है। डायबिटीज़ से पीड़ित हर मरीज़ को अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए। आपको बता दें कि अखरोट में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं।फाइबर हमारे शरीर में ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है, जिससे हमारे शरीर में शुगर का लेवल अचानक से नहीं बढ़ता.

अखरोट को भिगोना क्यों है ज़रूरी?

 

credit: third party image reference

बहुत से लोग नट्स को प्रयोग में लाने से पहले भिगो देते है . लेकिन क्या आप जानतें है कि खाने से पहले अखरोट को क्यों भिगोया जाता है? कई हेल्थ स्पेशलिस्ट्स का ऐसा मानना है कि अखरोट, बादाम आदि नट्स में पाए जाने वाले एन्ज़ाइम पचने में मुश्किल पैदा करते है, उन्हें भिगोकर खाने से वो आसानी से पच जाते है।

Exit mobile version