हिमालय प्रहरी

डॉक विभाग ने आईवीआर सेवा की शुरुआत की, कॉल करके हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

खबर शेयर करें -

भारतीय डाक विभाग ने अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और उसकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए आईवीआर (इंटरेक्टिव वॉयस रिस्पॉंस) सेवा की शुरुआत की है. इसके जरिए आप किसी भी समय पोस्ट ऑफिस से मिलने वाली सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. कॉल करने के आपको पैसे नहीं लगेंगे.

दरअसल, इस सेवा की शुरुआत करने का मुख्य मकसद पोस्टल विभाग द्वारा दी जाने वाली कई सेवाओं का विस्तार करना है. उसकी सही-सही जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है. इनमें सुकन्या समृद्धि योजना, फिक्स्ड डिपोजिटस के बारे में जानकारी, एटीएम कार्ड की सुविधा, कैसे कार्ड ब्लॉक करें, पीपीएफ, एनएससी वैगरह शामिल हैं.

अगर आप डाक विभाग से संपर्क करना चाहते हैं, तो टोल फ्री नंबर है- 18002666868 . आप इस नंबर पर कॉल करके कोई भी जानकारी ले सकते हैं. जरूरी नहीं है कि आप बार-बार पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगाएं. आपको योजना की जानकारी चाहिए, कितना ब्याज मिलेगा, आपके खाते की क्या स्थिति है, सभी जानकारी दी जाएगी.

पोस्टल विभाग ने बताया है कि जिन लोगों के अकाउंट पहले से खुले हैं, वे भी इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. जानकारी आपको हिंदी और अंग्रेजी में दी जाएगी.

अगर आपके पास पोस्ट ऑफिस का एटीएम है और आप चाहते हैं कि कार्ड का पिन बदलें, तो आईवीआर सेवा के जरिए ऐसा कर सकते हैं. आप एक नंबर दबाकर ऐसा कर सकते हैं. इसी तरह से यदि आप नया एटीएम हासिल करना चाहते हैं, तो नंबर दो दबाना होगा. एटीएम की जानकारी के लिए नंबर तीन दबाना होगा. कार्ड ब्लॉक करना है तो आप नंबर छह दबाएंगे.

Exit mobile version