हिमालय प्रहरी

तांत्रिक ने पत्नी को मायके से वापस ला देने का किया वादा, नाकाम होने पर पति ने कर दी तांत्रिक की हत्या

खबर शेयर करें -

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 40 साल के शख्स ने तांत्रिक की हत्या कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी शख्स और तांत्रिक के बीच एक बात तय हुई थी।

दरअसल, तांत्रिक ने व्यक्ति से उसकी पत्नी को वापस ला देने का वादा किया था। ऐसा करने में नाकाम रहने पर उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया है कि शांतनु बेहरा ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए तांत्रिक मनिया बाबर की मदद मांगी थी, क्योंकि रिश्ते में खटास आने के बाद वह बीते कुछ महीनों से माता-पिता के घर में अपने 2 बच्चों के साथ रह रही थी। बेहरा ने पत्नी को मनाने के लिए कई बार कोशिश की, मगर बात नहीं बनी। पुलिस ने बताया कि सुकिंडा थाना क्षेत्र के बांधगांव के रहने वाले बेहरा ने तांत्रिक को 5,000 रुपये दिए थे, तांत्रिक ने युवक से उसकी पत्नी को वापस लाने का वादा किया था। पुलिस के मुताबिक, 47 वर्षीय तांत्रिक बाबर जब दोपहर में बेहरा के घर पहुंचा, तो दोनों में कहासुनी हो गई।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने काम पूरा न करने पर तांत्रिक से अपने पैसे वापस लौटाने की मांग की। इसी दौरान दोनों में झड़प हुई, गुस्से में आकर बेहरा ने बाबर पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अपराध में प्रयुक्त हथियार के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

Exit mobile version