हिमालय प्रहरी

दिनदहाड़े वृद्धा के काटे दोनों पैर, तड़पती रहा मां, अचानक बेटा पहुंचा तो उड़ गये होश

खबर शेयर करें -

चित्तौड़गढ़: शहर के कोतवाली थाना इलाके में आने वाले दिवाकर नगर में मंगलवार को दिनदहाड़े मकान में घुसकर सत्तर वर्षीया चांदी बाई के घर में दोनों पैर काट कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की जानकारी ली.

वृद्ध के शव को जिला चिकित्सालय को मोर्चरी में रखवाया है. पुलिस ने हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली.इस बीच सामने आया कि शहर में  मकान में घुसकर एक व्यक्ति ने हत्या कर दी. उसके दोनों ही पैर काट दिए.

सूत्रों ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम दे रहा था, इसी दौरान रितिका का पुत्र मकान पर पहुंच गया, तो आरोपी धक्का देकर मौके से भाग गया. मां को मकान में लहूलुहान देखकर पुत्र ने पड़ोसी को बताया. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. इस पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया.

मौके पर पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत पहुंचकर घटना की जानकारी ली. इस दौरान चित्तौड़गढ़ अधिकारी पहुंचे हैं. मामले में जांच की जा रही है, जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है. इधर एक संदिग्ध को भी पकड़े जाने की सूचना है.

Exit mobile version