पूरे उत्तर भारत में रोटी को बहुत पसंद से खाया जाता है। उत्तर भारत में चावल न के बराबर इस्तेमाल होता है। यही कारण है कि यहां रोटी का ज्यादा चलन है। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा रोटी खाना से आपके सेहत पर इसका गलत असर पड़ता है और यह शरीर के लिए काफी हानिकारक भी होता है। तो ऐसे में हम पहले रोटी के क्या क्या गुण है यह जानेगे और फिर इस बात की भी चर्चा करेंगे की ज्यादा रोटी खाने से क्या होता है नुकसान, आइए इस लेख में यही जानने की कोशिश करते हैं।
रोटी के क्या है फायदे ( Roti Benefits)
रोटी के बहुत फायदे हैं। इससे हमें मोटापा (Obesity) से छुटकारा मिलता है। यहीं नहीं रोटी में काफी मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन भी पाया जाता है जो हमारी हड्डियों को मजबूत करने में हमारी मदद करता है। रोटी के कई और लाभकारी गुण भी है। फाइबर से भरपूर रोटी खाने में हल्की होती है और यह हमारे पाचन को दुरुस्त रखती है। लेकिन अगर आप रोटी को ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो यह आपके लिए एक खतरे की घंटी साबित होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि रोटी खाने के क्या क्या नुकसान होता है।
रोटी खाने से क्या नुकसान होता है (Roti Loss)
अगर आप रोटी को ज्यादा मात्रा में खाते है तो यह आपके लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। ओनलीमाईहेल्थ की एक खबर के मुताबिक, दिन भर सिर्फ रोटी खाने से शरीर को काफी नुकसान भी हो सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि आपके केवल रोटी खाने से आपको बाकी पोषक तत्व नहीं मिल पाते है जिससे आपका शरीर डाउन होने लगता है। रोटी के कुछ नुकसान को नीचे बताया गया है।
1. ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देता है रोटी
जानकारों का कहना है कि रोटी के ज्यादा सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है जो आपके शरीर के लिए काफी हानिकारक साबित होता है। गेहूं में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो बीपी बढ़ाने का काम कर सकता है, इसलिए इसे नियमित मात्रा में ही केवल इस्तेमाल करें।
2. वजन बढ़ता है रोटी
आपको बता दें कि गेहूं की रोटी के अत्यधिक सेवन से शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स बढ़ सकते हैं और गेहूं में मौजूद ग्लूटन की मात्रा बढ़ने से शरीर मे फैट बन सकता है। इसलिए इससे बचना चाहिए।
3. थकान महसूस कराता है रोटी
क्या आप जानते है कि रोटी से आपको थकान महसूस होती है। जी हां, रोटी में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जिससे आपके शरीर में आलस बढ़ता है और हमें थकान और आलस सा महसूस होता है। इसलिए इससे बचना चाहिए।
4. शरीर को गर्म करता है रोटी
आपके अधिक रोटी खाने से आपके शरीर में गर्मी पैदा होती है जिससे आपको अधिक पसीना भी आता है। इसलिए अधिक रोटी के सेवन से बचना चाहिए।
5. होती है हार्ट की बीमारियां
रोटी से शरीर में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट बढ़ता है जिससे आपके शरीर में फैट हो जाता है जो दिल की बीमारी का कारण बन जाता है। यही कारण है कि इसके कम इस्तेमाल की सलाह दी जाती है।
6. होती है पेट की समस्या
इसके ज्यादा सेवन से आपका पेट भारी भारी लगता और इससे पेट फूलने की भी समस्या बनती है। यही नहीं कई लोगों ने गैस और खराब पाचन की भी शिकायत की है। तो ऐसे में कम रोटी ही खाना समझदारी होता है।
7. प्रोटीन की होती है कमी
ज्यादा रोटी खाने से आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाती है जो आपकी बॉडी के लिए सही बात नहीं है। इससे कई तरह की और दिक्कतें भी होती है मसलन ओबेसिटी की समस्या आदि। यही कारण है कि जानकार इससे बचने की सलाह देते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें