गुजरात के अहमदाबाद से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही अस्पताल में मां और बेटी दोनों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि बेटी का शव ऑपरेशन थियेटर की अलमारी में मिला और फिर पलंग के नीचे से मां की लाश मिली। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।
अहमदाबाद के कागडापीठ पुलिस थाने की सीमा के भीतर भूलाभाई पार्क के पास स्थित अस्पताल के अंदर से बहुत दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के अंदर एक अलमारी को अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा खोला गया।
अलमारी खुलते ही सभी के होश उड़ गए। अंदर जो नजारा था वह भयावह था। दरअसल, उस अलमीरा में एक 30 साल की महिला का शव रखा हुआ था। इसके बाद जब आसपास और भी जांच की गई तो वहीं बिस्तर के नीचे एक और महिला का शव मिला जो कि उस महिला की मां बताई जा रही है। घटना सामने आने के बाद अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय थाने का पुलिस अमला अस्पताल पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें