उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शादी समारोह की सारी खुशियां उस समय मातम में तब्दील हो गईं, जब बारातियों की आतिशबाजी के दौरान अचानक से विस्फोट हो गया।
हादसे में 2 बाराती बुरी तरह झुलस गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दूल्हे के ममेरे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरे बाराती का उपचार जारी है।
जिले के बिसंडा थाना स्थित पारा गांव का यह मामला है। यहां शाहपुर से पारा गांव में बारात पहुंची थी। सारे बाराती गाजे-बाजे के साथ खुशियां मना रहे थे। तभी जयमाला के दौरान दूल्हे के ममेरे भाई और अन्य रिश्तेदार ने आतिशबाजी शुरू कर दी। उसी दौरान विस्फोट हो गया और दोनों बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दूल्हे के ममेरे भाई राकेश (19 साल) की मौत हो गई
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें