हिमालय प्रहरी

देहरादून : फरेबी ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, देह व्यापार में फंसाने जा रहे थे, गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

देहरादून: थाना प्रेम नगर क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग लड़की का अपहरण कर ले जा रहे एक आरोपी को प्रेम नगर पुलिस ने बिधोली से गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा मामले की जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी पहले भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर चुका था. आरोपी का दूसरा साथी फरार चल रहा है जिसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

दरअसल, प्रेमनगर के थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि उत्तरकाशी की एक नाबालिग वर्तमान में सेलाकुई में किराये के मकान पर रह रही है। उनके गांव की एक युवती हरिद्वार में रहती है। उसी ने नाबालिग की नौकरी लगाने की बात कही और अनु नाम के एक आदमी से मिलवाया। अनु ने नाबालिग को दून अस्पताल में नौकरी लगाने का झांसा दिया और उसके मूल दस्तावेज और मोबाइल फोन अपने पास रख लिया।

16 जनवरी को नाबालिग ने अपने एक दोस्त को फोन किया और कहा कि वो अनु से उसका मोबाइल और दस्तावेज लेने में मदद करे । फोन करने पर आरोपित अपनी लोकेशन कभी मेरठ, कभी दिल्ली, कभी हरिद्वार और कभी मसूरी बताने लगा। सोमवार को नाबालिग और उसके दोस्त ने फिर अनु को मैसेज किया और मोबाइल, दस्तावेज झाझरा में लाने को कहा। आरोपित अपने एक अन्य दोस्त के साथ किशोरी से गैंगरेप की योजना बना कर कार से वहां पहुंचा।

दोनों ने नाबालिग को जबरदस्ती कार में बिठा लिया। आरोपितों ने नाबालिग का मुंह बंद किया और उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। नाबालिक लड़की के दोस्त ने जब विरोध किया तो उसे धक्का देकर गिरा दिया और कार बिधोली की तरफ लेकर चले गए. लड़की द्वारा शोर मचाने पर बिधोली में कुछ व्यक्तियों ने कार रुकवाई. आरोपियों को पकड़कर पीट दिया. इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और अनु को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रेम नगर प्रभारी कुलदीप पंत ने बताया कि मामले की जांच करने पर जानकारी मिली कि आरोपी अनु का आधार कार्ड पर असली नाम यूनुस खान निवासी बाजदराम स्ट्रीट सहारनपुर है. आरोपी का दूसरा साथी आदेश धीमान निवासी चुक्खू मोहल्ला देहरादून अभी भी फरार है. पीड़ित के बयान दर्ज किए तो उसने बताया कि आरोपी उसके साथ दुष्कर्म भी कर चुका है. आरोपी यूनुस खान लड़की को देह व्यापार के गंदे धंधे में धकेलने की फिराक में था. इसीलिए उसने नाबालिग का अपहरण किया था।

 

 

Exit mobile version