हिमालय प्रहरी

दो बच्चों की मां के दो आशिक : करवा चौथ के दिन दूसरे के संग मिलकर कर दी पहले की हत्या

खबर शेयर करें -

रीवा पुलिस ने बीहर नदी के पास हुई युवक की हत्या की गुत्थी सुलझा ली. मामला बेहद उलझा हुआ निकला. युवक की हत्या उसी की शादीशुदा प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की थी. महिला के दो बच्चे भी हैं. हत्यारों का सुराग मृतक की जेब से मिली एक पेन ड्राइव से मिला. पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और उसके साथी तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल बीते दिनों विश्वविद्यालय थाना इलाके में बीहर नदी के किनारे से गुजर रहे युवक को एक लाश दिखाई दी. इसकी सूचना उसने पुलिस को दी, पुलिस ने पाया कि किसी ने पत्थर से कुचलकर एक युवक की लाश नदी किनारे छिपा दी है. शव के पास से पुलिस टीम को एक पेनड्राइव भी मिली. इस पेनड्राइव में शादियों के कुछ फोटोग्राफ मिले और उसी में लिखे एक नंबर से शव की पहचान की गई.

महिला और उसके आशिक ने मिलकर पहले आशिक की जान ले ली
इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने टीम गठित की. जब पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंका देने वाला खुलासा हुआ. मृतक युवक की पहचान रोहित साहू के रूप में की गई. इसके साथ ही जांच में सामने आया कि आरोपी महिला गीता साहू के रोहित के साथ रह रही थी. लेकिन इस बीच उसके रोहित के दोस्त विष्णु साहू से भी नाजायज संबंध बन गए. इस पर रोहित ने एतराज किया तो गीता और विष्णु दोनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी गीता साहू की शादी साल 2008 में मोहनलाल के साथ हुई थी. इनके दो बच्चे भी है. लेकिन महिला, अपने पति को छोड़कर और रोहित साहू के साथ रहने लगी. उसके बाद रोहित साहू का दोस्त विष्णु भी महिला के संपर्क में आया. महिला ने विष्णु के साथ भी संबंध बना लिए थे. इस बात का पता चलने पर रोहित ने इसका विरोध किया. यह बात आरोपी गीता साहू और विष्णु को नागवार गुजरी. फिर इन दोनों ने मिलकर महिला के पहले आशिक यानी रोहित साहू की हत्या कर दी. पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Exit mobile version