हिमालय प्रहरी

नए अपडेटेड फीचर्स के साथ BMW ने भारतीय बाजार में पेश की दो धांसू बाइक्स, ज्यादा पावरफुल ईंजन के साथ जाने और क्या कुछ है खास

खबर शेयर करें -

BMW Motorrad ने ग्लोबल मार्केट में BMW M 1000 और BMW S 1000 की 2025 रेंज पेश की है। नई बाइक्स M 1000 RR, S 1000 RR, M 1000 R और S 1000 R हैं। इन्हें कॉस्मेटिक और मैकेनिकल अपग्रेड के साथ पेश किया गया है।

उम्मीद है कि ये बाइक्स अगले साल भारतीय बाजार में भी आ सकती हैं।

BMW M 1000 RR
इस BMW बाइक को पिछले वर्जन से ज्यादा पावरफुल बनाया गया है। इसमें 215 bhp की पावर जनरेट करने की क्षमता दी गई है, जो पहले से 5 bhp ज्यादा है। इसके पीछे की वजह बाइक के इंजन को फिर से मॉडिफाई करना है। इतना ही नहीं, इसके पोर्ट डिजाइन और चैम्बर साइज को भी फिर से डिजाइन किया गया है।
इसका इंजन माउंट नया है और थ्रॉटल का स्ट्रोक अब छोटा है। इसमें डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC) है, जिसमें एक्सेलेरेशन ड्रिफ्ट के लिए स्टीयरिंग एंगल सेंसर के जरिए नया स्लाइड कंट्रोल फंक्शन है।
ब्रेकिंग ड्रिफ्ट के लिए स्टीयरिंग एंगल सेंसर के जरिए नए ब्रेक स्लाइड असिस्ट फंक्शन के साथ ABS प्रो और ABS प्रो सेटिंग स्लिक भी दिया गया है। इसके अलावा बाइक में नए फेयरिंग डिजाइन के साथ नए M विंगलेट्स दिए गए हैं और फेयरिंग, फ्रंट व्हील कवर और इंजन स्पॉइलर प्लास्टिक से बने हैं।

BMW S 1000 RR
इस BMW बाइक में अब नए विंगलेट्स, प्रो राइडिंग मोड स्टैंडर्ड और M शॉर्ट-स्ट्रोक थ्रॉटल दिए गए हैं। इसकी साइड फेयरिंग को नया डिजाइन दिया गया है। साथ ही बाइक में ब्रेक डक्ट के साथ नया फ्रंट व्हील कवर भी दिया गया है।

BMW M 1000 R
इसमें नया डुअल-फ्लो LED हेडलाइट, विंगलेट और क्लच/जेनरेटर कवर दिया गया है। वहीं, इसका रियर फ्रेम और स्विंग आर्म प्लैटिनम ग्रे कलर में दिया गया है। इस मोटरसाइकिल में M शॉर्ट-स्ट्रोक थ्रॉटल भी दिया गया है। BMW की इस मोटरसाइकिल में डुअल-फ्लो LED हेडलाइट, इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल, ऑप्टिमाइज्ड शिफ्ट असिस्टेंट, शॉर्टर फाइनल ड्राइव रेशियो, शॉर्ट लाइसेंस प्लेट होल्डर और इंटेलिजेंट इमरजेंसी कॉल ई-कॉल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में मोबाइल डिवाइस चार्ज करने के लिए USB C चार्जिंग सॉकेट भी दिया गया है। यह बाइक अब पहले के मुकाबले 168 बीएचपी की पावर जनरेट करती है, जो पहले से 4 बीएचपी ज्यादा है।

Exit mobile version