भारत में वाहन निर्माता बजाज ऑटो कंपनी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसकी सस्ती और महंगी सभी बाइक्स ग्राहकों के बीच मश्हूर हैं। बजाज पल्सर N250 को नए कलर वेरिएं में पेश कर दिया गया है।
कंपनी ने पल्सर N250 और पल्सर F250 को केरेबियन ब्लू कलर में लॉन्च किया है। इस नए मॉडल में केवल रंग को चेंज किया गया है। इसके अलावा सभी तरह के फीचर्स और खासियत पहले वाले कलर मॉडल जैसे ही हैं।
पल्सर N250 और पल्सर F250 की कीमत
पल्सर N250 और पल्सर F250 के नए केरेबियन ब्लू रंग की कीमत अलग-अलग है। पल्सर N250 को नए रंग में करीब 1.44 लाख रुपये की कीमत में पेश किया गया है। जबकि, पल्सर F250 के नए रंग वाले मॉडल की कीमत 1.45 लाख रुपये है। दोनों बाइकों में पैनल्स का रंग नीला है। इनमें फ्यूल टैंक, इंजन काउल, फ्रंट फेंडर और रियर पैनल मौजूद हैं। इसके अलॉय व्हील्स पर नीले रंग से मेल खाते हुए रंग में स्ट्राइप्स दिए गए हैं।
तकनीकी बदलाव नहीं
पल्सर N250 और पल्सर F250 के 2022 मॉडल में केवल रंगों का ही बदलाव है। इसके अलावा अगर आप तकनीकी चेंजेस भी देंखेंगे तो वो भी नहीं किया गया है। इसमें पहले मॉडल की तरह ही 249 सीसी का सिंगल सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन है। ये 24.1 bhp ताकत और 21.5 nm पीक टॉर्क जनरेटर है। इसका इंजन 5 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। इनमें एलईडी लाइटिंग, स्लिपर क्लच और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे जोरदार फीचर्स हैं।
अब तक 10 हजार यूनिट सेल
बजाज ने अपने पल्सर N250 और पल्सर F250 के नए रंग मॉडल को लॉन्च करने के साथ ही यूनिट सेल का भी ऐलान किया है। कंपनी के अनुसार पल्सर 250 के अबतक 10,000 यूनिट सेल किए जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार इस बाइक के लॉन्च होने के 6 महीने में ही सेल तगड़ी आई है। बताया जा रहा है कि बजाज भारतीय ऑटो मार्केट में बाइक्स के लाइन-अप की मजबूती करने में है। इसे लेकर कई नई बाइकों को कंपनी लॉन्च करने की तैयारी में है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें