हिमालय प्रहरी

नकली सोने के सिक्के देकर उड़ाये 25 लाख रुपए, पढ़े ठगी का यह रोचक कारनामा

खबर शेयर करें -

कडपा : कर्नाटक के एक गैंग द्वारा सोने के सिक्कों की आड़ में बहुत लाखों रुपये का चुना लगाने का मामला सामने आया है। गैंग ने कडपा जिले के प्रोद्दुटुरु के एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये लेकर रफू चक्कर हो गया। यह घटना बत्तलपल्ली मंडल कट्टकिंदपल्ली गांव में शनिवार को प्रकाश में आई है।

 

पुलिस के अनुसार, कर्नाटक के एक गैंग ने प्रोद्दुटुरु निवासी बाला चेन्नारेड्डी को फोन करके सोने के सिक्के के बेचने के बारे में बताया। गैंग ने यह भी बताया कि चेन्नारेड्डी को बेल्लारी में मकान की नीव की खुदवाई करते समय बड़े पैमाने पर उन्हें ये सोने के सिक्के मिले हैं।

गैंग ने चेन्नारेड्डी को 5 किलो ग्राम सोने के नकली सिक्के दिये। बदले में चेन्नारेड्डी ने गैंग को 25 लाख रुपये दे दिये। चेन्नरेड्डी ने को जब सोने के सिक्के नकली होने का पता चला तो उसने तुरंत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

Exit mobile version