
बिलासपुर : बरमाणा पुलिस ने एक जीप चालक को चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी चालक से 10.08 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बहरहाल आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया है। जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना के अन्वेषण अधिकारी मुख्य आरक्षी संजीव पुंडीर के नेतृत्व में एक टीम ने सलापड़ पुल पर यातायात जांच के लिए नाका लगाया हुआ था।
इसी दौरान मंडी जिला की तरफ से आ रही एक पिकअप जीप को जांच के लिए रोका गया। जब जीप की तलाशी ली गई तो उसमें से 10.08 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर पुलिस टीम ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। आरोपी चालक की पहचान नरेश कुमार जिला मंडी के रूप में हुुई है। उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है। वहीं डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें