हिमालय प्रहरी

नानकमत्ता : पुलिस ने 8 ग्राम स्मैक और 121 नशीले इंजेक्शन के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

खटीमाः नानकमत्ता पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. महिला के पास से 8 ग्राम स्मैक और 121 नशीले इंजेक्शन बरामद हुआ है. वहीं, पुलिस ने महिला तस्कर को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

उधम सिंह नगर के नानकमत्ता थाना पुलिस को लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है. इसी कड़ी में नानकमत्ता पुलिस ने गिरधार गांव से स्मैक की तस्करी करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से 8 ग्राम स्मैक मिला है. साथ ही तलाशी लेने पर महिला के पास से 121 नशे के इंजेक्शन और 4970 रुपये भी बरामद हुआ है.

पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम गुरमीत कौर है. पुलिस ने तस्कर गुरमीत कौर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. वहीं, पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा.

Exit mobile version