हिमालय प्रहरी

पटरी पर मौत बन कर दौड़ी ट्रेन, 50 भेड़ों समेत गड़ेरिया की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

बड़ी खबर बिहार के कैमूर जिले से है जहां एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां रेलवे की पटरी ट्रेन मौत बनकर दौड़ी. हादसा भभुआ रोड स्टेशन के पास का है जहां ट्रेन की चपेट में आने से 50–60 भेड़ों सहित गड़ेरिया की कटकर मौत हो गई. पंडित दीनदयाल–गया रेलखंड के भभुआ रोड स्टेशन के ट्रैक पर ये बड़ा हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह 4 से 5 बजे के बीच की ये घटना बताई जा रही है.

मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर मोहनियां पुलिस पहुंची. बता दें कि रोहतास जिले के करगहर थाना अंतर्गत अररूआ गांव निवासी अवधेश पाल, उम्र- 45 साल हर साल की भांति इस साल भी बरसात के दिनों में अपने भेड़ों को जौनपुर की तरफ चराने के लिए ले गए थे. बरसात के दिनों में क्षेत्र में घास नहीं मिल पाने की वजह से गड़ेरिया अपने भेड़ों के साथ ही दूरदराज के इलाकों में चले जाते हैं जब हल्की ठंड आती है तभी गड़ेरिया भेड़ों के साथ अपने इलाके की तरफ आते हैं.

अवधेश पाल गुरुवार की सुबह चार से पांच बजे जैसे ही पंडित दीनदयाल– गया रेलखंड स्थित भभुआ रोड स्टेशन के पास पहुंचे उधर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन ने भेड़ों के साथ-साथ उन्हें भी अपना शिकार बना लिया. इस घटना में 50–60 भेड़ों सहित अवधेश पाल की भी मौत हो गई. सुबह-सुबह जब स्थानीय लोग टहलने निकले तो उन्होंने एक साथ कई भेड़ों के शव को देखा जिसके बाद इसकी सूचना मोहनिया पुलिस को दी. पुलिस द्वारा शव की पहचान कर परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जहां परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.

Exit mobile version