हिमालय प्रहरी

पति के सांवले रंग से नाखुश पत्नी ने शादी के 4 महीने बाद उठाया ऐसा खौफनाक कदम जानकर कांप जाएगी रूह

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आत्महत्या कर ली. महिला की शादी को सिर्फ 4 महीने ही हुए थे. वह खुश नहीं थी क्योंकि उसकी शादी एक काले रंग के लड़के से हुई थी।

लोग उन्हें चिढ़ाते भी थे. इससे परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। नवविवाहिता की आत्महत्या की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हाथरस जिले के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सीयाल खेड़ा जैन गली में एक महिला की आत्महत्या की खबर से हड़कंप मच गया। चार माह पहले ब्याही गई नवविवाहिता ने फांसी क्यों लगाई? ये सवाल हर किसी के मन में उठ रहा था. बाद में पता चला कि महिला अपने पति से परेशान थी. जैन गली निवासी तौफीक की शादी चार माह पहले ही जाफराबाद, बरौला, अलीगढ़ निवासी सिमरन से हुई थी।

सिमरन अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी

सूत्रों के मुताबिक, सिमरन अपने पति तौफीक के काले रंग से नाखुश थी। इस कारण वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी. सिमरन ने यह बात अपने मायके पक्ष के लोगों को भी बताई। लेकिन परिवार नहीं चाहता था कि सिमरन ये रिश्ता तोड़े. जिसके बाद अब सिमरन ने खौफनाक कदम उठाया और मौत को गले लगा लिया. जब सिमरन ने आत्महत्या की तो उसका पति काम पर गया हुआ था. वह घर में अकेली थी. घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. अलीगढ़ से हाथरस पहुंचे उसके मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि सिमरन शादी के बाद एक-दो बार घर आई थी। वह अपने पति के काले रंग से नाखुश थी। यूपी पुलिस का कहना है कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है. वे लोग अपने स्तर से जांच कर रहे हैं.

Exit mobile version