हिमालय प्रहरी

पति को हथियार की तस्करी में फंसाने की साजिश, बेटे के बैग से बरामद हुआ पिस्तौल, पत्नी बनी आरोपित

खबर शेयर करें -

भागलपुर के औद्यौगिक थाना क्षेत्र के मौर्या लोक जुबली कालोनी में रहने वाली पत्नी नीतू कुमारी उर्फ अंजू माला के पति पंकज सिंह को हथियारों की तस्करी में फंसाने की साजिश सोमवार को उजागर हो गया। बेगूसराय निवासी पति पंकज सिंह का नीतू से सात सालों से अनबन रहने के कारण पत्नी मौर्या लोक कालोनी में ही अपने दस साल के पुत्र के साथ रहती है। बेटे का पिता से फोन पर हमेशा बातें होती रहती थी। पंकज सिंह बेटे की जिद पर रविवार को भागलपुर आने की जानकारी दी थी। पत्नी नहीं चाहती थी कि वह भागलपुर आए।

इधर बेटा पिता के आने को लेकर अपने स्कूल बैग में बुक रखकर जीरोमाइल चौक पर पढ़ाई के बहाने निकलने वाला था। पति को फंसाने के लिए नीतू कहीं से पिस्तौल और कारतूस का इंतजाम कर बैग में रख दिया था। बेटा जैसे ही पिता से मिलने गया कि पत्नी ने इसकी जानकारी किसी के जरिए औद्यौगिक थाने की पुलिस को दे दी कि एक तस्कर बैग में सौ कारतूस और पिस्तौल लेकर पहुंचा है।

बच्चे के बैग का सहारा लेकर वह तस्करी करता है। उक्त् जानकारी पर रविवार को जब पंकज सिंह और उनके लड़के को पुलिस रोक कर पूछताछ की और बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस पंकज और उसके पुत्र की तरफ से दी गई किसी जानकारी पर यकीन नहीं करते हुए वरीय अधिकारी को हथियार बरामदगी की जानकारी दे दी थी। मामले में एसएसपी बाबू राम ने सिटी डीएसपी से जांच बैठाते हुए मामले में पूछताछ और तकनीकी जांच भी कराई।

पंकज की पत्नी की गतिविधियों का भी पता कराया तो पिस्तौल और कारतूस रखकर पित को फंसाने की साजिश का सच उजागर हो गया। सोमवार को मामले में औद्यौगिक थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने वरीय अधिकारियो के निर्देश पर पत्नी नीतू को आम्र्स एक्ट समेत अन्य आरोप में नामजद आरोपित बनाते हुए पंकज स‍िंंह और उनके बेटै को मुक्त कर दिया।

Exit mobile version