पन्ना. मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सोमवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. शहर के रानीगंज मोहल्ला से लगे हुए खेरमाई मंदिर के पास दर्शन करने गए पति-पत्नी पर घात लगाए बैठे भालू ने जानलेवा हमला कर दिया. बताया जाता है कि भालू उन्हें खा गया है. ये सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम के होश उड़ गए. वन विभाग की टीम आदमखोर भालू को करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद कर पाई.
जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने भालू को बेहोशी का इंजेक्शन देकर पिंजरे में बंद किया. दंपति को मारने के बाद उनके शव से भालू करीब 5 घंटे तक खेलता रहा. पुलिस ने दोनों मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है. बता दें, शव इतने क्षतिग्रस्त हो गए हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल. ये पता नहीं चल रहा कि कौन सा शव महिला का है और कौन सा पुरुष का. वहीं, वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और नौकरी देने का ऐलान भी किया है.
स्थानीय लोगों ने भालू को भगाने की बहुत कोशिश की लेकिन लेकिन वह नहीं भागा. आनन-फानन में वन विभाग को सूचना दी गई. भालू का खतरनाक रुप देख कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका. करीब पांच घंटे तक उनके मृत शरीर को नोच-नोचकर खाता रहा। वह दंपत्ति के आधे से अधिक शरीर को खा गया.
घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस और वन विभाग के कुछ कर्मचारी इस भालू को शवों के पास से भगाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह इन शवों के पास से नहीं हटा और उन्हें नोच-नोचकर खाता रहा. बाद में पन्ना बाघ अभयारण्य का दल आया और उसने इस भालू को बेहोश कर पकड़ लिया लेकिन तब तक वह इस दंपत्ति के आधे से अधिक शरीर को खा चुका था. घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग की टीम मौके पर बहुत देरी से आई।
उत्तर वन मंडल पन्ना के वन मंडलाधिकारी गौरव शर्मा ने मीडिया को बताया कि भालू के हमले में मारे गये दंपत्ति की पहचान मुकेश ठाकुर (50) और उनकी पत्नी इंदिरा ठाकुर (45) के रूप में की गई है. वे पन्ना शहर के रानीगंज मोहल्ले के रहने वाले थे. उन्होंने कहा, “भालू ने जब इस दंपति पर हमला किया, तब वे शायद किसी मंदिर में जा रहे थे. भालू उनके शरीर को खा रहा था.
शर्मा ने बताया, “सूचना मिलने पर हमने अपना स्टाफ मौके पर भेजा था. हमने पन्ना बाघ अभयारण्य के दल को भी बताया. अभी इस भालू को बेहोश कर पकड़ लिया गया है और दंपति का शव भी बरामद किया है.” उन्होंने कहा कि इस भालू को हम बाहर चिड़ियाघर में ले जाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि शासन के नियमानुसार मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये (कुल आठ लाख रुपये) की आर्थिक मदद दी जाएगी. यह मदद एक-दो दिन में दे दी जाएगी.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें