बीमारी से परेशान महिला द्वारा आत्महत्या किये जाने के बाद रोने से उसके पति की भी मौत हो गयी। घटना बेहला थानातंर्गत बी एल सह रोड की है। मृत दंपति का नाम राजेश घारामी और पिंकी घरामी है। पिछले दिनों खड़दह थाना अंतर्गत पानीहाटी के श्यामपल्ली निवासी मार्बल व्यवसायी गौतम शी (30) ने पहले खुद को आग लगाई और फिर घर के पीछे ही कुएं में कूद गया। उसे गंभीर अवस्था में दमकल ने कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने की कोशिश की मगर रास्ते में ही गौतम ने दम तोड़ दिया।
बताया गया है गौतम और उसकी पत्नी के बीच आये दिन विवाद लगा रहता था। इस दिन भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गौतम ने ऐसा कदम उठाया। घटना को लेकर इलाके में भारी तनाव फैल गया। खड़दह पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कार्रवाई कर रही है। पिछले दिनों एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या किये जाने की घटना से हुगली के तारकेश्वर इलाके में सनसनी फैल गई। मारने वाले का नाम शांतनु घोष (43) बताया गया है। हुगली ग्रामीण पुलिस मामले की तहकीकात कर रहीं हैं।
बताया गया है कि तारकेश्वर थाना क्षेत्र के मौजपुर अंचल के रहने वाले शांतनु घोष रोजाना की तरह बुधवार प्रातः भ्रमण के लिए घर से बाहर गए थे। भ्रमण पूरी करने के बाद जब वह घर लौटे तब घर के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग शांतनु घोष के घर पहुंचे तो देखा कि वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। खबर पाकर मौके पर तारकेश्वर थाना की पुलिस पहुंची और घटना का जायजा लिया। प्राथमिक रूप से पूछताछ करने के बाद शव का पंचनामा करने के पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए चंदननगर महकमा अस्पताल भेजा।
पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि मृतक ने अपने ही बंदूक से खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। हालांकि इस घटना के पीछे कोई दुसरा मामला तो नहीं पुलिस इसकी भी जांच कर रही हैं। बताया गया है कि शांतनु घोष बैंक के एटीएम कैश वैन में बंदूकधारी के तौर पर सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। कोरोना काल में नौकरी छूटने के बाद से वह काफी परेशान था। स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण ही उसने खुदकुशी की हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें